By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: चंबा में EVM की सुरक्षा में तीन लेयर सिक्योरिटी, स्ट्रांग रूम की व्यवस्था जबरदस्त
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > चंबा में EVM की सुरक्षा में तीन लेयर सिक्योरिटी, स्ट्रांग रूम की व्यवस्था जबरदस्त
electionhimachalpolitical

चंबा में EVM की सुरक्षा में तीन लेयर सिक्योरिटी, स्ट्रांग रूम की व्यवस्था जबरदस्त

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/11/15 at 6:30 PM
Share

मंजूर पठान, चंबा: हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनावों के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी की गई थी। मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। 24 घंटे ईवीएम मशीनों की निगरानी की जा रही है। 8 दिसंबर तक इन मशीनों को सुरक्षा के बीच में रखा जाएगा,जिसके बाद 8 दिसंबर को मतगणना होगी और प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणाम घोषित होगा। चंबा जिला में भी कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में रखा गया है। चंबा में 5 विधानसभाओं के लिए मतदान हुआ है और अब इन सभी पांचों विधानसभाओं की ईवीएम मशीनों को पॉलीटेक्निक मिलिनीयम कॉलेज भद्रम में रखा गया है। यहां पर पांचों विधानसभाओं के अलग-अलग स्ट्रांग रूम बनाए गए है और इनकी तीन लेयर में सिक्योरटी की व्यवस्था की गई है।

200 जवान सिक्योरटी में तैनात है। इसके साथ कि सीसीटीवी कैमरे भी यहां निगरानी के लिए लगाए गए है। बता दें कि चंबा जिला की पांच विधान सभा सीटों पर 24 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं जिनकी किस्मत का फैसला मतदाताओं ने ईवीएम मशीन में बंद कर दिया है। इसके नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे ,हालांकि राजनीतिक दल भी अपने-अपने तरीके से इन ईवीएम मशीनों के स्ट्रांग रूम के बाहर बैठ सकते है उनके बैठने की व्यवस्था भी प्रशासन की ओर से कि गई है।

उपायुक्त चंबा दूनी चंद राणा का कहना है कि पॉलीटेक्निक कॉलेज भद्रम में स्ट्रांग रूम बनाए गए है, जिनमें पांचों विधानसभाओं की ईवीएम मशीनों को रखा गया है। हर विधानसभा के लिए अलग अलग पांच स्ट्रांग रूम बनाए गए है, जिनमें तीन लेयर में सिक्योरिटी लगाई गई है ओर साथ ही सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से भी नज़र रखी जा रही है। एक कंट्रोल रूम इनर सिक्योरिटी के माध्यम से स्थापित किया गया है। आउटर साइड में एक सीसीटीवी की फुटेज को देखने के लिए भी व्यवस्था की गई है जहां पर राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधि सीसीटीवी फुटेज देख सकते है।

TAGGED: Chamba, EVM security, strong room
admin November 15, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल के इंटरनेशनल वेटलिफ्टर विकास ठाकुर को इस दिन अर्जुन अवार्ड से नवाजेगी राष्ट्रपति
Next Article Indian Air Force में अग्निवीरों के लिए नौकरी पाने का शानदार मौका, ऐसे करें अप्लाई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?