बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में करीब एक सप्ताह बाद स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की ओपीडी शुरू हो गई। झंडूता क्षेत्र के तहत जेजवीं क्षेत्र से संबधित डा. दीपिका सहगल ने क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बतौर स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक ज्वाइन कर लिया है। बाकायदा अब महिलाओं को स्त्री रोग विशेषज्ञ की सेवाएं मिलना शुरू हो गई हैं। अब यहां उपचार के लिए आने वाले मरीजों को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। जबकि क्षेत्रीय अस्पताल में कोई भी विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं होने के चलते मरीजों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब महिलाओं की समस्या का समाधान हुआ है।
क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में इससे पहले स्त्री रोग विशेषज्ञ के तौर डा. अनुपमा तैनात थी। लेकिन करीब एक सप्ताह पहले यह चिकित्सक छुट्टी पर चली गई हैं। एक सप्ताह से क्षेत्रीय अस्पताल में आने वाली महिलाओं को समस्या झेलनी पड़ रही थी। वहीं, अब डा. दीपिका सहगल ने ज्वाइन कर लिया है। उधर, एमएस डा. संजीव वर्मा ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनात ही गई है। सोमवार से ओपीडी भी शुरू कर दी गई है। डा. दीपिका सहगल ने बतौर स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक ज्वाइन किया है। संबधित मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाई जा रही हैं।
