अरविंदर सिंह, हमीरपुर: ओल्ड पेंशन स्कीम को देने के लिए पूर्व भाजपा सरकार आनकानी कर रही थी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने ओल्ड पेंशन स्कीम को देकर सामाजिक दृष्टिकोण से जुड़े मामले को पूरा किया हैं। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हमीरपुर में पूर्ण राजत्व दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कही।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वितीय कोष पर भाजपा सरकार ने 75 हजार करोड रूपए जिससे अब मुश्किलें तो होनी ही हैं। उन्होंने पूर्व सरकार की ओर से खोले गए संस्थानों पर भाजपा को घरते हुए कहा कि 900 संस्थान को खोलने लिए जयराम ठाकुर में दैवीय शक्ति आ गई थी। उन्होंने कहा कि अगर इन संस्थानों को डी नोटिफाइ नहीं करते तो और पांच हजार करोड का कर्जा हो जाता हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह हिमाचल को देश के सबसे सुंदर प्रदेश के तौर पर विकसित करना चाहते हैं फैसले है और इसके लिए आने वाले समय में भी कड़े फैसले करने पडेंगे। वहीं मुख्यमंत्री ने पीएम नरेंद्र मोदी से की गई मुलाकात के बारे में कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद देश के पीएम से मुलाकात करने का दायित्व रहता हैं, लेकिन पिछली बार कारोना पॉजिटिव होने से मिल नहीं पाए थे।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी से मुलाकात हुई है और हिमाचल के विकास के लिए बातचीत हुई हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को हिमाचल आने का न्यौता दिया गया हैं।
आयोग की जांच की प्राथमिक रिपोर्ट चौंकाने वाली
हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग में धांधलियों को लेकर चल रही जांच पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि संस्थान की जांच अभी चल रही हैं, लेकिन प्राथमिक रिपोर्ट बड़ी ही चौंकाने वाली हैं। अभी अंतिम रिपोर्ट आना बाकी है उसी के बाद सरकार इस मामले में आगामी कार्रवाई करेगी।
