अरविंदर सिंह,हमीरपुर: 53वें पूर्ण राज्यत्व दिवस पर बुधवार को हमीरपुर के बाल स्कूल खेल मैदान में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में बतौर मुख्यातिथि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिरकत की। समारोह में पहुंचने पर मुख्यमंत्री सुक्खू का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने तिरंगा फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की संस्कृति की झलक को दिखाते हुए झांकियां भी निकाली गई। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कैबिनेट मंत्री हर्ष बर्धन, रोहित सिंह, अनिरूद्व सिंह ,विधायक आशीष शर्मा, राजेन्द्र राणा, इंद्रदत लखनपाल के अलावा गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह के दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्रों व अन्य कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर संमा बाधां और शानदार परेड करने पर पुलिस, होमगार्ड के जवानों को प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को भी शॉल टोपी भेंट कर सम्मानित किया गया।
