संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल पूर्ण राज्यत्व दिवस बुधवार को प्रदेशभर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश भर में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में जर्नलिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से भी शिमला के कालीबाड़ी मंदिर में इस ठंड के मौसम में चाय और बिस्किट का लंगर लगाया गया। इस दौरान शिमला के काफी पत्रकार भी वहां पर मौजूद रहे और मंदिर में आने जाने वाले लोगों को चाय बिस्किट वितरित किए गए। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष अर्शदीप सिंह समर, वरिष्ठ पत्रकार मोहित प्रेम शर्मा, लियाकत अली, दिलबाग दानिश,पुष्पेंद्र चौधरी (संजू), कमल भरद्वाज, अमित , राजीव चौहान, विक्रांत, मुकुल और विक्की भी मौजूद रहे।
इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष अर्शदीप समर ने हिमाचल पूर्ण राज्यत्व दिवस की प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि आज हिमाचल अपना स्थापना दिवस मना रहा हैं। ऐसे में यहां पर ठंड के इस मौसम में कालीबड़ी मंदिर में आने वाले लोगों के लिए चाय और बिस्किट का लंगर लगाया गया हैं। उन्होंने हिमाचल वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कि हिमाचल विकास के पथ पर अग्रसर होते हुएनए आयाम छू रहा हैं।
उन्होंने बताया कि जर्नलिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट पिछले 8 सालों से पत्रकारों के हित में काम करता आ रहा हैं। ट्रस्ट खासकर जरूरतमंद पत्रकारों की मदद करता है और जो पत्रकार इस दुनिया से चले गए उनके परिवार वालों की भी आर्थिक मदद करता आ रहा हैं। इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकारों को भी ट्रस्ट की ओर से सम्मनित किया जाता हैं।
हिमाचल में पत्रकारों और उनके परिवारजनों के लिए लगाया जाएगा मेडिकल कैंप
जर्नलिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट आगामी दिनों में हिमाचल प्रदेश में मेडिकल कैंप लगने जा रहा हैं। जहां पर निशुल्क पत्रकारों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी और इसके लिए डॉक्टर भी बाहर से आएंगे।
