नाहन : देवेंद्र कुमार -देर रात आई आंधी तूफान के कारण यशवंत चौक के समीप पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर पेड़ गिरने से करीब आधा दर्जन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई है। सिटी के मुताबिक इनमें से 3 गाड़ियों को टोटल लॉस हो सकता है।
जानकारी के मुताबिक देर रात बारिश और आंधी तूफान के कारण नाहन माल रोड स्थित यशवंत चौक के समीप पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर पेड़ गिरने से आधा दर्जन गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। इनमें से 3 गाड़ियों को अधिक नुकसान पहुंचा है । तीनों गाड़ियों को टोटल लॉस होने की संभावना जताई जा रही है। पेड़ के टूटने से गाड़ियों के साथ लगते हैं भवन को भी नुकसान पहुंचा है। गनीमत यह रही इस घटना के दौरान यहां कोई भी मौजूद नहीं था और इस घटना से किसी भी प्रकार का जान माल का नुकसान नहीं हुआ। इस दौरान पार्किंग में 1 दर्जन से अधिक वाहन खड़े थे परंतु बाकी वाहनों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। मामले को लेकर पार्किंग के मालिक राजेंद्र बंसल द्वारा वाहन मालिकों को सूचित किया गया साथ गन्नू घाट पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई है।
दरअसल पेड़ काफी पुराना था और पेड़ अंदर से पूरी तरह से खोखला हो चुका था। हवा का रुख इतना तेज था कि यह पेड़ हवा की गति को सहन नहीं कर पाया और टूटकर गाड़ियों पर गिर पड़ा।
