संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल प्रदेश में आफत की बारिश प्रदेश के अलग अलग हिस्सों क+हर बरपा रही हैं। जन जीवन पूरी तरह कई क्षेत्रों अस्त व्यस्त हुआ पड़ा हैं। दर्जनों लोग बारिश के इस कहर में जहां जा+न ग+वां बैठे हैं। वहीं क़ई स्थानों पर भूस्खलन के कारण बिल्डिंग की बिल्डिंग जमीदोंज हो गई तो कही भूस्खलन से बड़ी बड़ी इमारतों ओर पूरे के पूरे गांव को खत+रा खड़ा हो गया हैं। जिला सिरमौर की ग्राम पंचायत भाटगढ़ में भी इसी तरह खत+रा बना हुआ हैं। जहां भूस्खलन से स्थानीय ग्रामवासी राम सिंह के मकान सहित आधे गांव पर खत+रा बना हुआ हैं जिसके बाद ग्रामीणों में ड+र का माहौल हैं।
स्थानीय ग्रामवासी राम सिंह का कहना है कि बारिश के कारण उनके घर के आगे भूस्खलन हुआ है जिसकी वजह से उनके मकान को खतरा बना हुआ हैं। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन जल्द मामले में संज्ञान लेते हुए उन्हें राहत प्रदान करें ताकि गांव का खत+रा भी टल सके।
