By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: राशन कार्ड केवाईसी करवाने में हमीरपुर जिला प्रदेश भर में अव्वल,30 सितंबर हैं केवाईसी करवाने की अंतिम तिथि
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > राशन कार्ड केवाईसी करवाने में हमीरपुर जिला प्रदेश भर में अव्वल,30 सितंबर हैं केवाईसी करवाने की अंतिम तिथि
himachalNews

राशन कार्ड केवाईसी करवाने में हमीरपुर जिला प्रदेश भर में अव्वल,30 सितंबर हैं केवाईसी करवाने की अंतिम तिथि

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/09/16 at 4:18 PM
Share
अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): प्रदेश सरकार की ओर से हिमाचल प्रदेश के सभी राशन कार्ड उपभोक्ताओं को केवाईसी करवाना अनिवार्य किया गया हैं। इसके लिए सरकार ने 30 सितंबर तक का तिथि को भी निर्धारित किया हैं। हमीरपुर जिला खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से जिला में कार्यरत सभी डिपो होल्डर को समय अवधि से पूर्व केवाईसी करवाने के निर्देश भी दिए हैं। हमीरपुर जिला में अभी तक लगभग 74 प्रतिशत राशन कार्ड होल्डरों की ओर से केवाईसी भी करवा लिया गया है जो कि पूरे प्रदेश में सर्वाधिक हैं। इसके अलावा मोबाइल नंबर को कार्ड के साथ जोड़ने की प्रक्रिया भी शत प्रतिशत पूरी कर ली गई हैं।
खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अरविंद शर्मा ने बताया कि जिला हमीरपुर पूरे प्रदेश में केवाईसी करवाने में प्रथम स्थान पर चल रहा हैं। जो राशन कार्ड अभी तक केवाईसी नहीं हुए हैं उनमें अधिकतर ऐसे लोग शामिल हैं जो दूसरे जगह पर काम करते हैं या प्रदेश से बाहर हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में विभाग निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लेगा।
बता दें कि खाद्य आपूर्ति विभाग ने राशन कार्ड होल्डरों को आधार कार्ड के साथ जोड़ने का काम शुरू किया है ताकि उपभोक्ताओं को समय पर राशन उपलब्ध करवाया जा सके और डिपू संचालकों की मनमानी के शिकायतों पर अंकुश लगाया जा सके ।
ज़िला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अरविंद शर्मा ने बताया कि राशन कार्ड केवाईसी के तहत राशन कार्ड धारक के सभी सदस्यों के उंगलियों का निशान लेकर आधार से उसे जोड़ा जा रहा है ताकि डाटा को आधार आधारित किया जा सके। उन्होंने बताया कि हमीरपुर जिला में अभी तक 74 प्रतिशत उपभोक्ताओं का केवाईसी करवा दिया गया हैं। उन्होंने बताया कि हमीरपुर प्रदेश में केवाईसी करवाने में प्रथम स्थान पर चल रहा है और निर्धारित 30 सितंबर से पहले विभाग अपने लक्ष्य को पूरा कर लेगा।
उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से आह्वान किया कि वह अपने डिपू होल्डर के पास जाकर केवाईसी करवा लें। उन्होंने बताया कि जो लोग दूसरे स्थान पर कार्य कर रहे हैं वह अपने निकटवर्ती डिपू संचालक के पास जाकर वहां पर भी अपना केवाईसी करवा सकते हैं । उन्होंने बताया कि राशन कार्ड के साथ मोबाइल नंबर जोड़ने की प्रक्रिया भी शत प्रतिशत पूरी कर ली गई हैं।
TAGGED: 30th September, hamirpur, KYC, last date, ration card, state, tops
admin September 16, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article MC सोलन ने शहर में स्कूल और कॉलेज के बच्चो के साथ मिलकर निकाली जागरूकता रैली
Next Article बिलासपुर दौरे पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर… बोले, इंडिया गठबंधन को जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?