सोलन : योगेश शर्मा – भारत सरकार द्वारा आयोजित प्रोग्राम इंडियन स्वच्छता लीग के तहत आज नगर निगम सोलन ने सोलन शहर में स्कूली व कॉलेज के बच्चो के साथ मिलकर एक जागरूकता रैली निकाली जिसमें सफाई कर्मचारी,स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और स्वच्छता मित्र भी मौजूद रहे इस रैली के माध्यम से नगर निगम ने प्रत्येक वार्ड वासियों को शहर को साफ और स्वच्छ रखने का संदेश दिया। यह कार्यक्रम शनिवार को चिल्ड्रन पार्क सोलन में आयोजित किया गया जिसमें डीसी सोलन मनमोहन शर्मा ने भी शिरकत की।
डीसी सोलन मनमोहन शर्मा ने बताया कि पूरे देश भर में आजकल स्वच्छता प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं ।इस दिशा में सोलन में भी नगर निगम इस अभियान में अपना योगदान सुनिश्चित कर रही है और घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश और उन्हें बता रही है की सफाई कर्मचारियों को किस तरह से कूड़ा देना है। वहीं नगर निगम सोलन के कमिश्नर जफ़र इकबाल ने बताया कि पूरे शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए शहर वासियों को भी नगर निगम का सहयोग करना पड़ेगा, तभी शहर साफ और स्वच्छ बना रहेगा । अधिकतर जगह देखा जाता है कि जब सफाई कर्मचारी कूड़ा उठा देते हैं,उसके बाद लोग उसी सेकेंडरी पॉइंट पर कूड़ा डाल देते हैं,जिससे शहर में गंदगी का आलम देखने को मिलता है, अगर इस तरह से अब कोई सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा गिराएगा तो उसका चालान भी किया जाएगा।
