हमीरपुर :अरविन्द सिंह (TSN)-हमीरपुर जिला में माईनिंग और ड्रग्स से जुड़े मामलों पर नजर रखी जाएगी और इन पर कड़ा शिकंजा कसा जाएगा.जो लोग भी इन गतिविधियों में शामिल होंगे, उन पर कानून के तहत कड़ी कार्यवाही की जाएगी। यह बात हमीरपुर के नए एसपी पदम चंद ने कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए कही।
एसपी पदम चंद ने कहा कि उनकी प्राथमिकताओं में अवैध माइनिंग और ड्रग्स से जुड़े मामले रहेंगे क्योंकि नशा जिस ढंग से युवा पीढ़ी को नुकसान पहुंचा रहा है ऐसे में पुलिस और आम समाज की जिम्मेदारी इन मामलों से निपटने को लेकर और ज्यादा बढ़ जाती है । उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिला में कानून व्यवस्था कंट्रोल में है जहां क्राइम भी ज्यादा नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री का गृह जिला होने के नाते राजनीतिक तौर पर यह जिला महत्वपूर्ण है । साथ ही विभाग में जितने भी पुराने पेंडिंग कैसे हैं वह किस स्तर पर जांच के दायरे को लेकर चल रहे हैं इसकी भी मॉनिटरिंग की जाएगी और जहां जरूरी होगा वहां इन में तेजी लाने के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे ।
