सोलन : योगेश शर्मा- आज बजरंग बली का जन्मोत्सव है । देशभर में आज इस दिन को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है,सोलन में भी हनुमान जन्मोत्सव को लेकर विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया । सोलन जिला मुख्यालय स्थित ब्रुरी मंदिर में बजरंग बली के जन्मोत्सव को लेकर अखंड रामायण पाठ और यज्ञ का आयोजन किया गया।
ब्रुरी मंदिर के महंत प्रकाश गिरी ने बताया कि पिछले 4 वर्षों से इसी तरह में हनुमान जन्मोत्सव को यहां पर मनाया जा रहा हैं अखंड रामायण पाठ का आयोजन कर यहां पर हवन यज्ञ किया गया है, उसके बाद लोगों के लिए यहां पर भंडारे का आयोजन भी किया गया है। उन्होंने युवाओं और लोगों से अपील की कि सनातन धर्म को आगे ले जाने में वे लोग आगे आएं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले 4 वर्षों से वह हनुमान जन्मोत्सव को लेकर यहां पर कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं ब्रुरी मंदिर में पिछले 4 वर्षों से अखंड रामायण पाठ का आयोजन कर हनुमान जन्म उत्सव को मनाया जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके द्वारा यहां पर हर प्रकार के त्योहारों को मनाया जाता है। रामनवमी के दिन यहां पर रामनवमी को मनाया गया और अब हनुमान जन्मोत्सव को भी यहां पर धूमधाम से मनाया जा रहा है।
बता दें कि हनुमान जयंती चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को हर साल धूमधाम से मनाई जाती है। भक्तगण हनुमानजी का व्रत रखते हैं। पूजा करते हैं , भोग लगाते हैं और सुंदर कांड का पाठ करते हैं। इस दिन जरूरतमंदों को भोजन करवाने का विशेष महत्व होता है और ऐसा करने से हनुमानजी का आशीर्वाद मिलता है।
