By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: महाराष्ट्र के मटर की बढ़ती डिमांड से अन्य राज्यों में पहाड़ी मटर की डिमांड में गिरावट
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > महाराष्ट्र के मटर की बढ़ती डिमांड से अन्य राज्यों में पहाड़ी मटर की डिमांड में गिरावट
himachalNews

महाराष्ट्र के मटर की बढ़ती डिमांड से अन्य राज्यों में पहाड़ी मटर की डिमांड में गिरावट

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/04/06 at 5:02 PM
Share

सोलन : योगेश शर्मा- हिमाचल प्रदेश में अब किसानों को पहाड़ी मटर के दाम कम मिलने शुरू हो चुके हैं । कारण यह है कि महाराष्ट्र में अब लोकल मटर शुरू हो चुका है , जिस कारण बाहरी राज्यों की बड़ी मंडियों में डिमांड तो है लेकिन समय पर मटर ना पहुंचने की वजह से दाम किसानों को बेहतर नहीं मिल पा रहे हैं,क्योंकि जो महाराष्ट्र का लोकल मटर है वह 3 घंटे में बड़ी सब्जी मंडियों तक पहुंच रहा है। वहीं हिमाचल से जाने वाला मटर 2 दिनों के बाद देश की बड़ी मंडियों में पहुंच रहा है ऐसे में अब डिमांड भी कम हो रही है और दाम भी कम होते जा रहे हैं।

शुरुआती दिनों में प्रति किलो मटर के किसानों को मिले 60 से ₹70 दाम

सब्जी मंडी सोलन के आढ़तियों की माने तो शुरुआती दिनों में किसानों को उनकी मटर के बेहतर दाम मिले 60 से ₹70 प्रति किलो भी बाहरी राज्यों की मंडियों में किसानों की मटर बिकी है,लेकिन अब महाराष्ट्र का लोकल मटर शुरू हो चुका है ऐसे में पहाड़ी लोकल मटर की डिमांड कम हो रही है क्योंकि बाहरी राज्यों की मंडियों में महाराष्ट्र का फ्रेश मटर 3 घंटे में ही मंडियों तक पहुंच रही है ऐसे में हिमाचल का लोकल मटर 2 दिनों के बाद मंडी में पहुंच रहा है जिसकी वजह से दामों में उतार-चढ़ाव अब देखने को मिल रहा है।

महाराष्ट्र के मटर की डिमांड ज्यादा,लोग ले रहे फ्रेश मटर

सब्जी मंडी सोलन के आढ़ती विक्की और हरीश मेहता का कहना है कि सब्जी मंडी सोलन में शुरुआती दिनों में किसानों को मटर के बेहतर दाम मिले इन दिनों गुजरात महाराष्ट्र,राजस्थान,पंजाब और हरियाणा में मटर की डिमांड तो है लेकिन अब दाम कम होते जा रहे हैं कारण यह है कि महाराष्ट्र का लोकल मटर शुरू हो चुका है और फ्रेश क्वालिटी में सब्जी मंडी तक पहुंच रहा है ऐसे में उस मटर की डिमांड अब ज्यादा बढ़ने लगी है।

पहाड़ी मटर 2 दिन बाद पहुंच रहा बाहरी राज्यों की मंडियों में

वही जो हिमाचल से मटर बाहर जा रहा है वह 2 दिनों के बाद मंडी में पहुंच रहा है ऐसे में लोग महाराष्ट्र के फ्रेश मटर को लेना पसंद कर रहे हैं इसी वजह से अब बाहरी राज्यों की बड़ी मंडियों में पहाड़ी मटर के दाम किसानों को कब मिलने शुरू हो रहे हैं, सब्जी मंडी में मटर 25 से ₹45 से शुरू होकर बढ़िया क्वालिटी का मटर 50 से ₹55 प्रति किलो बिक रहा है।

सोलन,शिमला, करसोग और सिरमौर से पहुंच रहा मटर

इन दिनों सब्जी मंडी में सोलन जिला मुख्यालय के साथ लगते क्षेत्रों चायल, कंडाघाट,शोघी,शिमला देबठी,बसाल करसोग,चौपाल,सिरमौर,रोनहाट,शिलाई का मटर आ रहा है क्वालिटी में बेहतर मटर के दाम किसानों को 40 से ₹50 के बीच मिल रहे हैं वहीं कम ग्रेड का मटर ₹20 से ₹30 के बीच सब्जी मंडी सोलन में बिक रहा है। बारिश का असर कहीं ना कहीं मटर की पैदावार पर इस बार देखने को मिला है।

बारिश पहले होती तो बेहतर होते दाम

बीते दिनों हुई बारिश की वजह से अब मटर की पैदावार भी अच्छी हो चुकी है आढ़तियों का कहना है कि यदि यही बारिश 20 से 25 दिन पहले हुई होती तो किसानों की मटर बेहतर क्वालिटी की होती है उसके दाम भी किसानों को बेहतर मिल सकते थे फिलहाल मटर सीजन के अंत तक मटर के दाम 40 से ₹45 प्रति किलो के बीच किसानों को मिलने वाले हैं।

TAGGED: Solan sabji mandi
Chandrika April 6, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सोलन में मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, अखण्ड रामायण पाठ के साथ साथ हवन का भी आयोजन
Next Article ऊना में भाजपा के स्थापना दिवस पर फहराया गया पार्टी का झंडा, लोकसभा चुनावों को लेकर की गई यह अपील
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

2 साल से तैयार मेडिकल कॉलेज अब तक शुरू नहीं,अनुराग ठाकुर ने देरी पर उठाए सवाल

Ago

अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा पूरा वेतन, राज्य सरकार ने बदले नियम

Ago

आना में 60 लाख से बनी सब्जी मंडी का उद्घाटन, चुराह के किसानों-बागवानों को मिलेगा बड़ा लाभ

Ago

मानवता का अनूठा उदाहरण: चिंतपूर्णी में घायल बैल को मिला नया जीवन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?