बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – कीरतपुर- नेरचौक फोरलेन के ट्रायल बेस पर खुलते ही हिमाचल पंजाब सीमा निकट गरामौडा टोल प्लाजा ने भी काम करना शुरू कर दिया है। रविवार को इस टोल प्लाजा के शुरू होते ही लोगों द्वारा इस टोल को माफ करने के लिए हंगामा किया गया।
रोष प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले लोगों का पास बनवाने का फरमान उन्हें किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं है। लोगों का कहना था कि चूंकि उनका दैनिक कार्यों के लिए यहां से कई बार आना जाना है, इसलिए टोल प्लाजा के साथ लगती पंचायतों को यह टोल पूर्णतया माफ होना चाहिए। चूंकि टोल वाला क्षेत्र पंजाब सीमा में आता है इसलिए प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस द्वारा प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाया गया। बाद में कम्पनी प्रबंधन और स्थानीय लोगों के बीच इस मसले के हल को लेकर वार्ता का एक लम्बा दौर चला।जिसके बाद कम्पनी प्रबंधन ने कोई फैसला लेने को लेकर एक हफ्ते का समय माँगा।
