नाहन :देवेंद्र कुमार -जिला सिरमौर में डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है । विभाग ने ग्रामीण क्षेत्र में जहां डेंगू टेस्ट किटें उपलब्ध करवाई है । वहीं पर्याप्त मात्रा में स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयां सप्लाई कर दी है। इसके साथ-साथ गांव में लोगों को डेंगू के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है।
जिला के सीएमओ डॉ अजय पाठक ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक करने के मकसद से विशेष अभियान चलाया है । आशा कार्यकर्ता व स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को डेंगू से बचाव के बारे जागरूक कर रहे हैं। जिला में अगर डेंगू के मामले बढ़ते हैं तो स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है। जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्रों पर डेंगू टेस्ट किटों के साथ साथ पर्याप्त मात्रा में दवाइयां भी स्टोर की गई है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद समेत पंचायतों को अपने अपने क्षेत्रों में फॉगिंग करने के भी आदेश जारी किए गए है । उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग को भी स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों को डेंगू के बारे में जागरूक करने का आग्रह किया गया है। लोगों को चाहिए कि वो घर के आसपास पानी कों खडा न होने दें और अपने आसपास सफाई रखें । उन्होंने बताया कि सुबह- शाम डेंगू का मच्छर ज्यादा सक्रिय होता हैं ऐसे में लोगों पूरी बाजू के कपड़े पहनने की सलाह दी है।
