भावना,शिमला: हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मंडी में कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह को लेकर भाजपा में शामिल होने के बयान पर विधायक विक्रमादित्य सिंह भड़क गए है और मुख्यमंत्री को अपनी चिंता करने की सलाह उन्होंने दी है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस हमारा परिवार है। 1962 से लेकर कांग्रेस परिवार में है और ताउम्र कांग्रेस परिवार में ही रहेंगे। 1977 में जब बड़े-बड़े कांग्रेसी कांग्रेस छोड़कर चले गए थे और शिमला स्थित कांग्रेस दफ़्तर पर ताला लगा दिया था तब “हॉली लॉज” से तीन साल प्रदेश कांग्रेस पार्टी का कार्यालय चला है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हम बिकाऊ नहीं है, आपके 500 करोड़ आपको मुबारक हो।
बता दे मंडी में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रतिभा सिंह को भाजपा में शामिल होने का न्यौता दिया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के दो- दो कार्यकारी अध्यक्ष भाजपा में शामिल हो गए है ओर अब यदि कांग्रेस अध्यक्षा चाहे तो उनका भी भाजपा में स्वागत है।
