संजीव महाजन,नूरपुर: ज्वाली उपमंडल के भेजूंगा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और उन्हें पढ़ाई के लिए एकांत माहौल चाहिए तो यह युवा अब लाइब्रेरी में जा कर अपनी परीक्षाओं की तैयारी आराम से कर सकते हैं। युवाओं और छात्रों को यह सुविधा सरकार को प्रशासन की ओर से महाराणा प्रताप की राजपूत सभा में पब्लिक लाइब्रेरी बनाकर दी गई है इस पब्लिक लाइब्रेरी का शुभारंभ आज उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ओर विधायक अर्जुन सिंह ठाकुर की ओर की ओर से किया गया।
उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल का ज्वाली पहुंचने पर एसडीएम ज्वाली महेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार ज्वाली संत राम नागर सहित अन्य लोगों ने जोरदार स्वागत किया। डॉ. निपुण जिंदल ने एसडीएम जवाली महेंद्र प्रताप सिंह के प्रयासों की सराहना की जिनके प्रयासों से यह लाइब्रेरी यहां छात्रों को उपलब्ध हो पाई है ओर जिसमें ज्वाली के विधायक अर्जुन सिंह ठाकुर ने भी विधायक निधि से पब्लिक लाइब्रेरी के लिए 5 लाख दिया था।
उपायुक्त कांगड़ा डॉ.निपुण जिंदल ने कहा कि इस लाइब्रेरी में कोई भी बच्चा आकर पढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि इसके खुलने से बच्चों को टेस्ट की तैयारी करने में लाभ मिलेगा। अब बच्चों को भटकना नहीं पड़ेगा।
