नाहन/देवेन्द्र कुमार: डेंगू मामलों को देखते हुए नगर पालिका नाहन ने फागिंग का कार्य शुरू किया है। नगर पालिका नाहन के कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर ने बताया कि नाहन में बढ़ते डेंगू के मामलों को देखते हुए नगर पालिका ने शहर में फागिंग का कार्य शुरू कर दिया है।
उन्होंने बताया कि शहर के सभी वार्डों में नगर पालिका द्वारा फागिंग की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी स्थान पर पानी खड़ा है तो उसकी सूचना नगरपालिका को दें ताकि वहां फागिंग की जा सके और बढ़ते डेंगू के मामलों पर रोक लगाई जा सके।
