नाहन:सतीश शर्मा (TSN)-:मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने हिमाचल में 3 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की जीत का दावा किया है।वहीं उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा है कि जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री बनने के सपने छोड़ दे।उन्होंने कहा कि इस तरीके की बयानबाजी जयराम ठाकुर जैसे कद्दावर नेता को शोभा नहीं देती ।उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान भी लोगों को भ्रमित कर भाजपा हिमाचल में सरकार बनाने का दावा कर रही थी।
आखिर क्यों तीनों निर्दलीय विधायकों ने दिए अपने त्यागपत्र
हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि निर्दलीय विधायकों द्वारा दोबारा चुनाव लड़ना बहुत बड़ा प्रश्न है और यह सवाल उठता है कि आखिर क्यों इन तीनों निर्दलीय विधायकों ने अपने त्यागपत्र दिए। उन्होंने कहा कि तीनों पूर्व निर्दलीय विधायकों को मुख्यमंत्री का पूरा-पूरा आशीर्वाद था,मगर उसके बावजूद इन्होंने अपना त्यागपत्र दिया और अब फिर से जनता के बीच वोट मांगने जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि इन पूर्व तीनों निर्दलीय विधायकों को यदि जनता की चिंता होती तो मांगों को लेकर जिस तरीके से अपने त्यागपत्र को लेकर धरने पर बैठे और उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया तो लोगों की मांग के लिए भी वह हड़ताल पर बैठ सकते थे और न्यायालय जा सकते थे.उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की मजबूत सरकार चल रही है जो पूरी 2027 तक चलेंगी और इन तीन उपचुनाव के बाद कांग्रेस विधायकों की संख्या 41 हो जाएगी।
