By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पूर्व मंत्री विजय सिंह मनकोटिया बोले..प्रदेश को बर्बाद होने से बचाने के लिए केंद्र सरकार, हिमाचल में लगाए राष्ट्रपति शासन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पूर्व मंत्री विजय सिंह मनकोटिया बोले..प्रदेश को बर्बाद होने से बचाने के लिए केंद्र सरकार, हिमाचल में लगाए राष्ट्रपति शासन
himachalpolitical

पूर्व मंत्री विजय सिंह मनकोटिया बोले..प्रदेश को बर्बाद होने से बचाने के लिए केंद्र सरकार, हिमाचल में लगाए राष्ट्रपति शासन

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/07/04 at 8:24 PM
Share

धर्मशाला:राहुल चावला(TSN)-भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने कहा कि प्रदेश में वित्तीय
एमरजेंसी जैसे हालात हैं,इसका खुलासा सरकार की ओर से 16वें वित्त आयोग के समक्ष प्रस्तुत किए तथ्यों से हुआ है, इसके लिए सीएम सुक्खू जिम्मेवार हैं।मनकोटिया ने कहा कि सीएम स्वयं इस्तीफा दें या प्रदेश को बर्बाद होने से बचाने के लिए केंद्र सरकार, हिमाचल में राष्ट्रपति शासन लगाए।

वीरवार को धर्मशाला में प्रेसवार्ता में मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने कहा कि प्रदेश में उपचुनाव इसलिए हो रहे हैं, क्योंकि सीएम सुक्खू के नेतृत्व को कांग्रेस नेता ही मानने को तैयार नहीं है। वित्तीय संकट के चलते प्रदेश में परिस्थितियां नियंत्रण में नहीं है। उन्होंने कहा कि 16वें वित्त आयोग के समक्ष सरकार की ओर से प्रस्तुत तथ्यों पर नजर दौड़ाएं तो प्रदेश का कर्ज एक लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने वाला है। मनकोटिया ने आरोप लगाया कि सीएम सुक्खू एक ओर जहां बार-बार केंद्र से मदद की गुहार लगा रहे हैं, वहीं प्रदेश में आकर दहाड़ रहे हैं। कर्मचारियों को वेतन और पेंशनर्स को पेंशन देने के लिए पैसे नहीं है।

रिज पर लगाई जाए शहीद मेजर सोमनाथ शर्मा की प्रतिमा

मनकोटिया ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा शिमला के रिज पर लगाने की बात चल रही है। उन्होंने कहा कि इस चीज पर हमें ऐतराज है।उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति जमानत पर छूटा था और मुख्यमंत्री रहते जिनके ऊपर गंभीर आरोप लगे थे। ऐसे व्यक्ति की प्रतिमा रिज पर नहीं लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बात के विरोध के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री को पत्र लिखा है और इस बात का तमाम प्रदेश वासियों को विरोध करना चाहिए।पूर्व मंत्री मनकोटिया ने कहा कि पूर्व सीएम के बजाय रियल हीरो परमवीर चक्र विजेता शहीद मेजर सोमनाथ शर्मा की प्रतिमा रिज पर लगाई जानी चाहिए,जिससे कि युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा मिल सके, जिन्होंने कबाइलियों के हमले के दौरान एयरपोर्ट पर कब्जा करने से बचाया था। मनकोटिया ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर प्रतिमा लगाने के मामले में हस्तक्षेप का आग्रह किया है।

TAGGED: Dharamshala Former minister Vijay Singh Mankotiya
Chandrika July 4, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चुनावों में करोड़ों रूपये के खर्च के लिए कांग्रेस सरकार और सीएम सुक्खू जिम्मेवार -जयराम ठाकुर
Next Article हर्षवर्धन चौहान बोले सरकार बनाने के सपने छोड़ दें जयराम ठाकुर..तीनों सीटों पर होगी कांग्रेस की जीत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सोलन में मंदिरों पर चोरों की नजर, न्यू कथेड़ शिव मंदिर से दानपात्र और कैमरे चोरी

Ago

कंडवाल चेकपोस्ट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 43.56 ग्राम हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार

Ago

माता चिंतपूर्णी के दरबार में कौशल ट्रेवल्स का विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Ago

अमेरिकी हमले में मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा की मौत, कैप्टन संजय पराशर ने परिवार से मिलकर जताया शोक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?