सोलन : योगेश शर्मा-.हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण आई आपदा से प्रभावित हुए परिवारों को प्रदेश सरकार ने अब सहायता राशि पहुंचाना शुरू कर दी है। इसी कड़ी में सोलन शहर के शामती और कोठों में भी बारिश के कारण 30 से 40 घरों को बुरी तरह से नुकसान पहुंचा था,अब विशेषज्ञों की टीम यहां पर पहुंची है और सोलन शहर के शामती के जो मकान रिपेयर हो सकते हैं उनकी रिट्रोफिटिंग की जाएगी । जिसके माध्यम से दोबारा से यह घर ठीक हो सकेंगे।
सोमवार को इसको लेकर हरियाणा की एक निजी कंपनी ने सर्वे किया है और लोगों से बात की है और प्रभावित मकान के अंदर जाकर उसकी वीडियोग्राफी कर रिपोर्ट तैयार की है कितना खर्चा इसमें आ सकता है। मीडिया को जानकारी देते हुए हरियाणा से आए एच एस बीएल बिल्डिंग सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड से आए राहुल राणा ने बताया कि आज शहर के शामती और कोठों में उनके द्वारा सर्वे किया गया है, जिनमे देखा जा रहा है कि कितने घर यहां ठीक हो सकते है और कितने नही। उन्होंने कहा कि अभी यहां पर 4-5 बिल्डिंग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है,जिन्हें ठीक कर पाना मुश्किल है,वहीं 9-10 बिल्डिंग ऐसी है जिनमे क्रैकस आए है पिलर्स बैठे है उन्हें जैक्स के माध्यम से ठीक करने का काम किया जाएगा, फ़िलहाल अभी सर्वे रिपोर्ट तैयार करके जिला प्रशासन को सौंपा जाएगा कि कितना खर्च यहां पर आ सकता है।
वहीं कोठो पंचायत के उप प्रधान सुनील ठाकुर ने बताया कि आज एक हरियाणा की टीम ने शहर के शामती और कोठों में बारिश के कारण प्रभावित हुए मकानों का जायजा लिया है और उसकी रिपोर्ट तैयार की है जो मकान ठीक हो सकते हैं उनका कितना खर्चा आएगा इसको लेकर भी आज जांच की गई है और टूटे मकानों की वीडियोग्राफी की गई है। उन्होंने कहा कि उसके बाद एक लीगल एग्रीमेंट बनाकर इसे ठीक करने का प्रयास किया जाएगा, फिलहाल यह टीम प्रशासन को अभी यहां पर आने वाले खर्च की रिपोर्ट जिला प्रशासन को देगी । जिसके बाद यह रिपोर्ट जिला प्रशासन द्वारा सरकार को भेजी जाएगी।
● ये बोले एडीसी
एडीसी सोलन अजय यादव ने बताया कि शामती में घरों को हुए नुकसान को लेकर प्रशासन ने काम करना शुरू कर दिया है । यहां पर जो बिल्डिंग ठीक हो सकती है,उन्हे रिट्रोफिटिंग के माध्यम से ठीक किया जा सकता है । इसके लिए एक निजी टीम ने निरीक्षण भी आज किया है,उनकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
बता दें कि सोलन शहर के शामती और कोठों में 35 से 40 घरों को खासा नुकसान पहुंचा है,जिनको लेकर अब प्रशासन ने कार्य करना शुरू कर दिया है और सहायता राशि और भूमि उपलब्ध करवाने के लिए भी सूची तैयार की जा रही है।
