अरविंदर सिंह, हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश जिला हमीरपुर में पहली बार एचएस की मेन परीक्षा करवाई जा रही हैं। प्रदेश में शिमला ओर धर्मशाला के बाद यह पहली बार है कि हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने इस परीक्षा के लिए किसी तीसरे जिला में भी सेंटर बनाया हैं जहां इस परीक्षा को करवाया जा रहा हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिला में इस परीक्षा को देने वाले सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए यह एक बड़ी सुविधा मिलने जा रही हैं।
हमीरपुर में इस परीक्षा के लिए सेंटर बनने से मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना और कांगड़ा के साथ लगते इलाकों के उम्मीदवार इस परीक्षा को दे पाएंगे । हमीरपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में इस परीक्षा का सेंटर बनाया गया हैं। इस बार यह परीक्षा 3 फरवरी से 11 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
पुलिस की कड़ी निगरानी में इस परीक्षा के प्रश्न पत्रों को परीक्षा केंद्र तक ले जाया जाएगा। पुलिस की उपस्थिति में ही शाम को इन पेपरों को जमा करके सर्जरी में रखा जाएगा। हमीरपुर के इस सेंटर में इस बार 212 अभ्यर्थी एचएएस मेन परीक्षा देंगें। युवाओं को अब इस परीक्षा को देने के लिए शिमला या धर्मशाला तक नहीं दौड़ना पड़ेगा ।
एडीसी जितेंद्र सांजटा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने पहली बार धर्मशाला और शिमला के बाद हमीरपुर में एचएएस मेन परीक्षा के लिए सेंटर स्थापित किया हैं। इससे निचले हिमाचल के जिलों के परीक्षार्थियों को यह परीक्षा देना आसान होगी। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है और पुलिस की सिक्योरिटी के बीच प्रश्न पत्रों को परीक्षा केंद्र तक ले जाया जाएगा और शाम को फिर उसी तरह से वापस लाया जाएगा।
