By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: गुर्जर समुदाय व अन्य समुदाय के लोगों के विरोध पर हाटी केंद्रीय समिति का जवाब.. किसी से कोई विरोध नही
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > गुर्जर समुदाय व अन्य समुदाय के लोगों के विरोध पर हाटी केंद्रीय समिति का जवाब.. किसी से कोई विरोध नही
himachalNews

गुर्जर समुदाय व अन्य समुदाय के लोगों के विरोध पर हाटी केंद्रीय समिति का जवाब.. किसी से कोई विरोध नही

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/11/03 at 6:38 PM
Share

सोलन :योगेश शर्मा (TSN)- हाटी केंद्रीय समिति के अध्यक्ष डॉ.अमीचंद कमल ने कहा कि हाटी समुदाय को जो जनजातीय दर्जा मिला है,उसे सरकार को तुरंत लागू करना चाहिए। इसकी 4 अगस्त 2023 को गजट नोटिफिकेशन जारी हो चुकी है। गिरिपार क्षेत्र में हाटी समुदाय के बच्चों के जनजातीय प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहे हैं।

शुक्रवार को सोलन में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि पांच साल बाद विभिन्न सरकारी पदों के लिए जॉब वैकेंसी निकली है,लेकिन एसटी प्रमाणपत्र न बन पाने के कारण युवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह पूछे जाने पर कि प्रदेश सरकार क्या इस मामले को जानबूझ कर देरी कर रही है। इस पर डॉ. कमल ने स्पष्ट किया कि सरकार का उन्हें पूर्ण सहयोग मिल रहा है। सरकार ने 23 दिन में ही रिपोर्ट तैयार करके केंद्र को भेज दी थी। इस मामले में सीएम ने खुद सारी बात समझी और तुरंत एक्शन भी लिया।

सिरमौर के लोग तो समृद्ध हैं,ऐसे में जनजातीय क्यों?

इस पर उन्होंने स्पष्ट किया कि सिरमौर का कल्चर समृद्ध है, लेकिन लोग नहीं। हम लोग जहां, दीपावली मनाते हैं, वहीं बूढ़ी दिवाली भी मनाते हैं। मंगशराली भी मनाते हैं। विवेक तिवारी की डाक्यूमेंट्री फिल्म, सांस्कृतिक दल जालग और शिलाई में आत्मा राम शर्मा और कपूर का दल हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक हैं। उन्होंने कहा कि सिरमौर में 28 पिछड़ी पंचायतों में 25 पंचायतें गिरिपार की है। प्रति व्यक्ति आय या अन्य नीति आयोग के सर्वे में सिरमौर पिछड़ा है। शिक्षा के मामले भी सिरमौर का पिछड़ापन किसी से छुपा नहीं है। उन्होंने कहा कि अन्य वर्ग जो हाटी को लेकर सवाल उठा रहे उनसे उनका कोई भी विरोध नही है,लेकिन वो अपनी मांग को लेकर बात कर रहे है,उनका लोकतंत्र में आवाज उठाना सही, सब अपनी बात को रख सकते है।

हाटी केंद्रीय समिति के अध्यक्ष डॉ.अमीचंद कमल ने कहा कि 2005,2006 और 2017 में यह आपत्ति आई थी कि हाटी शब्द नहीं मिल रहा है। सिरमौर जिला में 1928-31 के बीच हुई सैटलमेंट के लिए पटियाला से लोग आए थे। उन्होंने कहा कि 1955 में शजरा-नसब यानि वंशावली को चेंज किया जो खश/ कनैत थे, उन्हें राजपूत और जो भाट थे, उन्हें ब्राहमण बना दिया गया। ट्राइबल रिसर्च इंस्टीट्यूट 1996 में इसका सर्वे किया। यह सर्वे पहली बार हुआ। पंजाब की सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने 2018-19 हाटी विषय पर पीएचडी की। इसमें कनैत और भाट का उल्लेख है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में इंटीग्रेशन ऑफ हाटी पर यूजीसी ने हाटी पर एक प्रोजेक्ट दिया, जिसमें हाटी शब्द का उल्लेख है। सारे डाक्यूमेंट आ चुके हैं।

TAGGED: Solan Hati Central Committee's
Chandrika November 3, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article गिरीपार हाटी समुदाय को एसटी दर्जा देने पर प्रदेश सरकार केंद्र से मांगेगा स्पष्टीकरण: हर्षवर्धन
Next Article गेहूं के बीज खरीदने के लिए स्वारघाट में बीज बिक्री केंद्रों पर लग रहीं लंबी कतारें..घंटो इन्तजार के बाद मिल रहा बीज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Ago

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?