बिलासपुर :सुभाष ठाकुर (TSN)- स्वारघाट में बीज बिक्री केंद्रों पर लग रहीं लंबी कतारें, बीज खत्म होने पर किसानों को लौटना पड़ रहा है ।दरअसल स्वारघाट में किसानो द्वारा खेतों में गेहूं की बुवाई को लेकर तैयारी की जा रही है, ऐसे में सरकारी दरों पर गेहूं खरीदने के लिए किसान आजकल बीज बिक्री केंद्र पर लंबी लंबी लाइनों में लगे रहे । हालांकि बिक्री केंद्र अधिकारी भी किसानों की सहूलियत के लिए निर्धारित समय सीमा के बाद भी बीज वितरित करने में जुटे हुए हैं । उसके बावजूद बीज बिक्री केंद्रों में लोगों की भारी भीड़ लगी हुई है।
बता दे कि जिले में गेहूं के बीज की कमी को पूरा करने के लिए अब कृषि विभाग ने 700 क्विंटल बीज मंगवाया हैं, जिससे गेहूं के बीज की कमी से जूझ रहे किसानों को कुछ राहत मिलेगी और उनकी परेशानी दूर होगी । विभाग ने किसानों की मांग पर बाहरी राज्यों से बीज मंगवा कर किसानों को उपलब्ध करवाया है लेकिन इसके बावजूद कई क्षेत्रों में बीज की कमी दर्ज हुई है। बीज की कमी के चलते गेहूं के बीज के लिए स्वारघाट बिक्री केंद्र पर लंबी-लंबी कतारे लग रही है और घंटो इन्तजार के बाद बीज मिल रहा है तो कई बार बीज खत्म हो रहा है तो तीसरे दिन किसानो को बीज मिल रहा है | स्वारघाट उपमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में गेहूं की बिजाई शुरू हो गई | कृषि विभाग के अधिकारियों की मानें तो इस वर्ष अप्रैल माह में भारी बारिश और ओलावृष्टि होने के कारण बिलासपुर जिले में गेहूं का उत्पादन कम हुआ था । जिस कारण किसान अपने बीज को सुरक्षित नहीं कर पाए थे और कुछ प्रतिशत किसान ही अपना गेहूं का बीज बिजाई के लिए सुरक्षित रख सके हैं।
किसान 15 नवंबर तक कर सकते हैं गेहूं की बिजाई
कार्यकारी उपनिदेशक कृषि विभाग बिलासपुर डॉक्टर राजीव शर्मा ने बताया कि बिलासपुर जिले में बीज की कमी को पूरा करने के लिए विभाग ने फिर से 700 क्विंटल गेहूं का बीज मंगवाया है। जिससे 300 किवंटल बीज विक्रय केन्द्रो तक पहुंचा दिया गया है । किसान 15 नवंबर तक गेहूं की बिजाई कर सकते हैं।
