संजु चौधरी, शिमला: गिरिपार के लोगों को जनजातीय का दर्जा मिल चुका हैं। ऐसे में इस दर्जे के लिए लंबे समय से से संघर्षरत गिरिपार की जनता यह दर्जा मिलने से बेहद खुश हैं। यही वजह भी हैं कि हाटी विकास मंच की शिमला ईकाई ने इसके लिए केंद्र सरकार का आभार जताया हैं।
हाटी विकास मंच के अध्यक्ष प्रदीप सिंगटा ने कहा कि इससे गिरिपार की 14 जातियों की 2 लाख के करीब आबादी लाभांवितगी। यह एरिया भौगोलिक और सांस्कृतिक रूप से काफी पिछड़ा हुआ है। इससे उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा की हाटी को जनजातीय दर्जे से किसी के अधिकारों का हनन नहीं होगा।
