बिलासपुर : सुभाष ठाकुर (TSN)- हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों पर भी आज भारतीय टीम की जीत के लिए हवन यज्ञ किया गया है । इस दौरान वर्ल्ड कप में भारत की जीत की प्रार्थना की गई ।
विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में आज स्थानीय पुजारी वर्ग ने प्राचीन हवन कुंड में भारत की जीत के लिए हवन किया । जिसमें पुजारी वर्ग के सदस्यों ने भाग लिया, इसके अलावा रविवार की छुट्टी के चलते मंदिर में पंजाब हिमाचल हरियाणा दिल्ली और अन्य प्रदेशों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचे ।पंजाब से आए श्रद्धालुओं का कहना था कि भारत फिर से विश्व विजेता बने और ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में हराकर खिताब पर कब्जा करें यही दुआ उन्होंने आज माता के दरबार में की है ।
