मंडी,धर्मवीर (TSN)-मंडी जिला की उप तहसील रिवालसर के तहत आने वाले सरकीधार गांव के 40 वर्षीय हवलदार इंदेश कुमार की जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के अंजनवाली गांव में मौ.त हो गई है।सेना की तरफ से परिवार को बीती रात को फोन के माध्यम से इसकी जानकारी दी गई। हालांकि परिवार को अभी तक मौत के कारणों के बारे में नहीं बताया गया है।
परिजन बोले..यह खबरें निराधार, सेना की तरफ से जबाव का किया जा रहा इंतजार
इंदेश के चाचा लीलाधर शर्मा ने बताया कि इंदेश कुमार की दो बेटियां और एक बेटा है।एक महीना पहले ही बेटे का जन्म हुआ है।इंदेश परिवार सहित घर पर बेटे के जन्म की खुशियां मनाने आया था। बेटे का गंत्रयाला मनाकर 21 नवंबर को वापिस अपनी डयूटी पर गया था। इंदेश की डयूटी चंबा जिला के बनीखेत में थी और वह परिवार सहित वहां पर रहता था।लेकिन कुछ दिन पहले ही इंदेश की पलटन को जम्मू-कश्मीर भेजा गया था।वहां से अब इस प्रकार की दुखद खबर सामने आई है।लीलाधर ने बताया कि आज पोस्टमार्टम और अन्य प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद कल शव को वहां से भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि वह सेना के अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं और मौत के कारणों की जानकारी जुटा रहे हैं।
मीडिया में आ रही सुसाइड की खबरें
वहीं,मीडिया रिपोर्ट की मानें तो उसके अनुसार हवलदार इंदेश कुमार ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है।लेकिन परिवार वालों को इन मीडिया रिपोर्ट पर यकीन नहीं हो रहा है।इंदेश के चाचा लीलाधर शर्मा ने कहा कि इंदेश कुमार खुशहाल जीवन जी रहा था। दो बेटियों के बाद अभी हालही में पुत्र की प्राप्ति हुई थी और घर पर इसकी बड़े स्तर पर खुशियां मनाई गई थी। इंदेश इकलौता बेटा था और पिता कालीदास शर्मा सीआईएसएफ से ही रिटायर हुए हैं।बढ़िया घर बनाया है साधन संपन्न परिवार है और किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। अगले महीने ही प्रमोशन भी होने जा रही थी। ऐसे में सवाल उठता है कि कोई सुसाइड क्यों करेगा। यही कारण है कि इन रिपोर्ट्स पर यकीन नहीं हो रहा और दूसरी तरफ सेना की तरफ से भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। जब सेना की तरफ से जानकारी आएगी तो उसी आधार पर कुछ कह पाएंगे।
