बिलासपुर,सुभाष ठाकुर(TSN)-गर्मियों का मौसम आते ही स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।विभाग ने गर्मियों के मध्य नजर एक एडवाइजरी भी जारी की है। जिसके तहत लोगों से आग्रह किया गया है कि दोपहर 12 से लेकर 4 बजे तक धूप में बाहर कम निकलें और पानी अधिक पिएं।
गर्मियों में काफी बीमारियों के होने का खतरा
इस बारे में सीएमओ बिलासपुर डॉ.शशि दत्त शर्मा ने बताया कि गर्मियों में काफी बीमारियों के होने का खतरा रहता है। स्किन की समस्या अधिक रहती है।गर्मियों में चाय और कॉफी का सेवन कम करें।इसके अलावा पानी की कमी पूरी करने के लिए अधिक से अधिक फ्रूट खाएं।उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच के लिए जाएं और बिना चिकित्सक के कहने पर कोई भी दवाई का सेवन न करें।
