नाहन/देवेन्द्र कुमार: स्वास्थ्य विभाग की बैठक जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित हुई। इस बैठक में अधिकारियों द्वारा मुख्य रूप से फील्ड में तैनात स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से सरकार की विभिन्न योजनाओं को लेकर फीडबैक लिया गया। बैठक की अध्यक्षता बीएमओ धगेडा मनीषा अग्रवाल ने की। इस दौरान स्वास्थ्य विकास विभाग के धगेडा ब्लॉक से जुड़े कर्मचारी मौजूद रहे। मीडिया से बात करते हुए बीएमओ डॉ मनीषा अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के तहत कई योजनाएं चल रही है।
जमीनी स्तर पर कितना लाभ इन योजनाओं का लोगों को मिल रहा है। इसका फीडबैक कर्मचारियों से लिया जा रहा है। साथ ही विभाग की नए दिशा निर्देशों के बारे में भी नहीं अवगत करवाया जा रहा है। बीएमओ ने बताया कि ब्लॉक में स्वास्थ्य संस्थानों में रिक्त पद थे , मगर अब सभी संस्थानों में चिकित्सकों की नियुक्ति हो चुकी है और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल पा रही है। बीएमओ ने कहा कि कोरोना के चलते कई योजनाओं पर विभागीय कर्मचारी काम नहीं कर पा रहे थे मगर अब सभी योजनाओं पर गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए जा रहे है।
