अनिल कुमार, किन्नौर: जिला किन्नौर को पूरी तरह से टीबी मुक्त बनाया जा सके इसके लिए लगातार अभियान जिला में चलाए जा रहे हैं। वहीं जिला में टीवी रोगियों के लिए निक्षयमित्र भी किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रहे हैं। यह निक्षयमित्र टीबी रोगियों को पौष्टिक आहार देने के साथ ही उनकी देखभाल का भी जिम्मा संभाले हुए हैं, जिससे टीबी रोग से लड़ रहे मरीज जल्द से जल्द स्वस्थ हो सके और टीबी के प्रतिशतता के आंकड़े को भी कम किया जा सके।
इसी कड़ी में जिला के निचार खंड के 30 टीबी रोगियों को निक्षयमित्र एसजेवीएनएल के सहयोग से 1 साल तक निशुल्क पौष्टिक आहार वितरित किया जाएगा। साथ ही 1 साल तक इन मरीजों का देखभाल भी की जाएगी, जिससे कि यह क्षयरोगी जल्दी ठीक हो जाए। इसी के चलते मंगलवार को प्रधानमंत्री क्षयरोग मुक्त भारत अभियान के तहत निचार खंड के 30 टीबी के रोगियों को प्रथम माह की पहली पौष्टिक आहार किट वितरित की गई।
जिला क्षय रोग अधिकारी किन्नौर डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि इन पूह में टीडोंग पॉवर जेनरेशन प्राइवेट लिमिटेड ओर सांगला में जेएसडब्ल्यू फाउंडेशन निक्षय मित्र है। डॉ. सुधीर ने बताया कि इन मरीजों को निक्षय मित्र की ओर से हर महीने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से पोषक किट वितरित किया जाएगा। इस अवसर पर निक्षय मित्र एसजेवीएनएल के वरिष्ट प्रबंधक राजीव सिंह राणा डॉ.हितेंद्र नेगी ,सहित व्यवहार परिवर्तन समन्वयक रमेश नेगी व देव नेगी उपस्थित रहे।
