By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: स्वास्थ्य मंत्री ने किया चंबा अस्पताल का दौरा,जांची व्यवस्थाएं,प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कही ये बात
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > स्वास्थ्य मंत्री ने किया चंबा अस्पताल का दौरा,जांची व्यवस्थाएं,प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कही ये बात
himachalNews

स्वास्थ्य मंत्री ने किया चंबा अस्पताल का दौरा,जांची व्यवस्थाएं,प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कही ये बात

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/04/17 at 6:51 PM
Share
मंजूर पठान, चंबा: प्रदेश सरकार सभी लोगों को अत्याधुनिक एवं वहन करने योग्य स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रदेश में स्वास्थ्य संस्थानों के सुदृढ़ीकरण और रोगियों की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों एवं पैरामेडीकल स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित बनाई जा रही हैं। यह बात स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता एवं श्रम एवं रोजगार मंत्री डाॅ. कर्नल धनी राम शांडिल ने सोमवार को सर्किट हाउस चंबा में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
स्वास्थ्य मंत्री सोमवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर चंबा मुख्यालय पहुंचे हैं। सर्किट हॉउस पहुंचने पर उनका स्थानीय विधायक नीरज नैय्यर व पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी व कांग्रेस के अन्य नेता व कार्यकर्ताओं की ओर से फूलमालाओं से स्वागत किया गया। सर्किट हॉउस में पत्रकार वार्ता के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने  पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल चंबा का दौरा किया ओर मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय विधायक नीरज नैय्यर भी उनके साथ मौजूद रहे।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक ने उपचाराधीन रोगियों से भी भेंट की ओर उनका कुशलक्षेम जाना। इससे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने परिधि गृह में  लोगों की समस्याएं सुनीं ओर कुछ का मौके पर ही निपटारा कर दिया तो शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, पूर्व विधायक एसके भारद्वाज, उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने चंंबा में आयोजित प्रेसवार्ता मेंं कहा कि जो वायदे कांग्रेस ने जनता के साथ किए हैं उन्हें सरकार हर सूरत में पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि चंबा जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार प्रयासरत हैं। एक साल के भीतर सरोल में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज चंबा का नया भवन तैयार करके उसका लोकार्पण कर दिया जाएगा। तो वहीं मेडिकल कॉलेज चंंबा में चल रही रेडियोलॉजिस्ट की कमी को दूर करने के लिए चिकित्सकों को ट्रेनिंग देने का निर्णय लिया गया हैं। उन्होंने यह भी बताया था बहुत जल्द 200 डॉक्टर और 700  नर्सों की भर्ती की जा रही है। डॉक्टरों की भर्ती के मामले में चंबा को प्राथमिकता दी जाएगी।
आउटसोर्स के बजाए अनुबंध पर भर्ती किए जाएंगे कर्मचारी
मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल  ने कहा कि कर्मचारियों को सरकार आउटसोर्स पर भर्ती करने की बजाएं अनुबंध के आधार पर रखने की भी भावी योजना बना रही हैं।  प्रेसवार्ता के बाद उन्होंने मेडिकल कॉलेज चंबा के अस्पताल और सरोल में बन रहे नए भवन का भी निरीक्षण किया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के साल विभागीय गतिविधियों को लेकर समीक्षा बैठक भी की।
TAGGED: arrangements, Chamba, health, health minister, hospital, services
admin April 17, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शिमला नगर निगम चुनाव को लेकर क्या कहना है जनता का… जानिए कौन है जनता के वोट के काबिल
Next Article धौलाधार की ऊंचे दुर्गम स्थल पर स्थित हैं आदि हिमानी चामुंडा नंदिकेश्वर धाम,11 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर मंदिर पहुंचते हैं श्रद्धालु
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर डिवीजन में 37 हजार से अधिक हिम बस कार्ड बने, आवेदन की तिथि 31 मई तक बढ़ी

Ago

बरमाणा में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 611 ग्राम चरस सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Ago

कालका-शिमला हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री

Ago

सोलन में जमीन सौदों पर सवाल: एसडीएम के खिलाफ शिकायत, विजिलेंस जांच की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?