शिमला : कमल भारद्वाज – शिमला नगर निगम चुनावों का एलान होने के बाद सभी पार्टियों ने अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान मे उतार दिए है । 2 मई को मतदान होना है और 4 मई को परीणाम आना है ।
बता दे लोअर बाजार वार्ड महिला के लिए आरक्षित होने के चलते जहां काँग्रेस ने नए चेहरे उमंग बंगा पर दाव खेला ,तो दूसरी ओर भाजपा ने पूर्व में रही पार्षद भारती सूद को मैदान मे उतारा है । तीसरी आम आदमी पार्टी ने भी पहली बार इस वार्ड से नए चेहरे मीरा कुकरेजा पर दाव खेला है । भाजपा और कांग्रेस ने नामों की जेसे घोषणा की, दोनों चुनावी मैदान मे उतर कर लोगों से वोट मांगने घर घर जा रहे है ।
वार्ड की आम जनता की बात करे तो यहां की आम जनता ने समर न्युज हिमाचल से खास बातचीत की और बताया कि वार्ड में हमे बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड रहा है , जहा कूडे के बिलों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है तो वहीं पानी के बिलों से काफी परेशान होना पड रहा है । कूडे के बिलों में पिछले कुछ समय से इतना इजाफा हुआ कि 6-6 महीनों के बिल एक साथ आ रहे है और पानी की दरों में इतना इजाफा हुआ है, जितना पहले कभी नहीं हुआ । नगर निगम द्वारा हर बार दरों में बढ़ते दामों की वजह से वार्ड की आम जनता की कमर टूट गई है ।
वार्ड की जनता का कहना है कि जो भी प्रत्याशी इन सभी समस्याओं का निपटारा करेगा ,जो वार्ड की जनता के साथ हर सुख दुख में साथ देगा , जो सही व्यक्तित्व सभी को साथ लेकर चलेगा, उसी के सिर इस बार लोअर बाजार वार्ड से पार्षद का ताज सजेगा ।
काँग्रेस प्रत्याशी उमंग बंगा ने कहा ये..
काँग्रेस प्रत्याशी उमंग बंगा ने कहा कि वार्ड में लोगों के पास वो जा रही है और उनकी समस्याओं को सुन रही है, पानी लोगों को समय-समय पर मिल रहा है तो लोग काफी खुश है,पर वार्ड की जनता कूडे और पानी के अधिक बिल आने से परेशान है ।वहीं वार्ड में बिजली की तारो का जंजाल बना है उस को हटाकर वार्ड का सुन्दर बनाना, पार्किंग का निर्माण करवाना इस बार वार्ड के मुद्दे रहने वाले है जिनपर लोगों से वोट मांगे जा रहे है । विपक्षी पार्टियों द्वारा पूर्व पार्षद के कार्यकाल पर उठाए सवाल पर निशाना साधते उमंग बंगा बोली कि पूर्व पार्षद का कार्यकाल बेहतर रहा है । बहुत से कार्य वार्ड में करवाए गए है, और इसका ज़वाब जनता 2 मई को देगी ।
भाजपा प्रत्याशी का ये कहना….
भाजपा प्रत्याशी भारती सूद ने टिकेट के लिए पार्टी का आभार जताया और बताया कि वो पहले भी नगर निगम की पार्षद रह चुकी है और उन्हें इस वार्ड की हर समस्या का पता है, वार्ड में तारों का जंजाल बहुत है । बंदरों के तारों में लटकने की वज़ह से तारे घरों की छतों पर टच होती है ,जिस से घरों में आग लगने का खतरा रहता है और वार्ड में ज्यादा दुकाने होने से खरीदारों की भीड़ लगी रहती तो सुलभ शौचालय बनाने की जरूरत है । उन्होंने कहा कि विकास कार्य जिस तरह से होने चाहिए थे उस तरह से नहीं हुए । अगर वार्ड की जनता मुझे वोट देकर नगर निगम में भेजती है, तो उनकी हर समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने की प्राथमिकता रहेगी ।
आम आदमी प्रत्याशी का ये कहना…
आम आदमी प्रत्याशी मीरा कुकरेजा ने कहा कि
वार्ड के अंदर बहुत ही समस्याओं से जनता जूझ रही है । भाजपा और कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए मीरा बोली कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही नगर निगम में सत्तासीन रही, पर वार्ड की जनता के बीच जाकर कभी उनकी समस्याओं को नहीं सुना, ना ही कभी वार्ड में गए और ना ही जनता की समस्याओं का निपटारा किया ।
