शिमला,संजु चौधरी(TSN)-कंगना रनौत के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका पर हिमाचल हाईकोर्ट में सुनवाई हुई.कंगना रनौत के वकील ने कोर्ट में रिप्लाई दायर किया है.वादी पक्ष से चार हफ्तों के भीतर कंगना रनौत के रिप्लाई पर जवाब देने को कहा गया है.
कंगना रनौत के वकील अजय चौहान ने बताया कि लाइक राम ने मंडी लोकसभा चुनाव को चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी.इस मामले में उच्च न्यायालय ने संसद कंगना रनौत को भी पार्टी बनाया था.उन्होंने कहा कि आज न्यायालय में सुनवाई के दौरान उन्होंने कंगना रनौत की ओर से रिप्लाई फाइल किया है.अदालत ने चार हफ्तों के भीतर वादी पक्ष ने इस रिप्लाई पर अपना जवाब देने को कहा है.पेटीशनर लायक राम नेगी का कहना है कि रिटर्निंग ऑफिसर ने उनसे नो डीयूस सर्टिफिकेट मांगे थे उन्होंने समय पर डिपाजिट करवा दिए थे.लेकिन उनको रिजेक्ट कर दिया गया.इसी को आधार बनाकर लाइक राम ने याचिका दायर की थी.
