बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – बिलासपुर के साथ लगते कोठीपुरा एम्स के पास ट्राले और हाईवे ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई । जिसमें दोनों गाड़ियों का काफी नुकसान हुआ है, वहीं चालक को काफी चोटें भी आई है ।
ट्राले के चालक ने बताया कि वह किरतपुर की ओर कलिंकर लेकर जा रहा था ओर देर रात को अपना ट्राला एम्स के पास सड़क किनारे लगा दिया ओर सो गया । जब देर रात करीब 2:00 बजे चालक को जोर से आवाज सुनाई दी, जिसके बाद चालक ने देखा कि उसके ट्राले के पीछे हाईवा जोर से टकरा गया है ओर चालक उसमे फसा हुआ है । जिसे चालक व अन्य लोगों की सहायता से बाहर निकाला गया और उपचार करवाया गया । बताया जा रहा है कि यह हाइवा नोनी की ओर जा रहा था और तेज रफ्तार के चलते ट्राले के साथ जोर से जा टकराया है । इस हादसे में दोनों गाड़ियों का काफी नुकसान हो गया है, सदर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है ।
