नाहन : देवेंद्र कुमार – गर्मियों का सीजन शुरू होते ही आगजनी की घटनाएं भी सामने आने लगी है ।नाहन शहर के समीप शमशेरपुर कैंट के जंगल में देर शाम आगजनी से वनसंपदा को भारी नुकसान पहुंचा है।
देर रात तक आग में नहीं पाया जा सका काबू
चीड़ के जंगल में देर सायं करीब 6:00 बजे आग लगी, जिसका दायरा लगातार बढ़ता गया देर रात तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। स्थानीय लोगों ने जहां अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की वहीं सूचना मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड व वन विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंची । अग्निशमन विभाग के लीडिंग फायरमैन अशोक कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद तुरंत उनकी टीम मौके पर पहुंच गई थी और अग्निशमन विभाग के साथ-साथ नगर परिषद के कर्मचारियों ने भी आग बुझाने की कोशिश की मगर आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आगजनी की घटना से यहां वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है, खासकर चीड़ के छोटे-छोटे पौधे बड़ी संख्या में आगजनी से नष्ट हुए है।
