सोलन:भूपेंद्र ठाकुर (TSN)-कंडाघाट के तहत पड़ने वाली ग्राम पँचायत बाशा के बगेटू में बीती रात्रि हुए लेंड स्लाइड के चलते दो मंजिला मकान को भारी नुकसान हुआ है। समय रहते यदि मकान में रह रहे 5 लोग घर से बाहर की तरफ न भागते तो सभी लोग इस कि चपेट में आ सकते थे और कोई बड़ी हनहोनी घट सकती थी।
बता दे कि बीती रात्रि कंडाघाट की ग्राम पंचायत बाशा के बगेटू गांव में रह रहे राजेन्द्र शर्मा अपने परिवार जिनमे उसकी पत्नी दो बच्चो व अपनी माता के साथ सो रहे थे. रात्रि करीब 12 बजे तेज बारिश के दौरान उसके मकान से कुछ टकराने की आवाजें आने लगी जब राजेन्द्र ने मकान से बाहर आकर देखा तो मकान के पिछली तरफ से मकान की तरफ मिटी आते हुए देखा.जिसके बाद मकान में सो रहे सभी लोगो को बाहर निकाला गया और कुछ की देर में अधिक मलवा मकान के कमरों में जा घुसा। जिसके चलते दो कमरों को भारी नुकसान हुआ है और दो अन्य कमरों में बड़ी बड़ी दरारें आ गई है।
