शिमला:चन्द्रिका (TSN)-हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा ने एक बार फिर कहर बरपाया है.प्रदेश के जिला कुल्लू, मंडी और सोलन के कई इलाकों में लैंडस्लाइड की घटना पेश आई है.भारी बारिश से नदी नालो का जलस्तर बढ़ गया है.ऐसे में प्रशासन से लेकर प्रदेश सरकार और नेता प्रतिपक्ष ने लोगों से ऐतिहात बरतने के अपील की.
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से नुकसान हुआ है.वहीं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश वासियों से नदी- नालों से दूर रहने की अपील की है।उन्होंने कहा है कि अत्यधिक आवश्यक होने पर ही यात्रा करें। एक दूसरे का सहयोग करें।
