नूरपुर:संजीव महाजन (TSN)-प्रदेश भर में एक बार फिर मौसम ने अपना मिजाज बदला है.जिसके चलते शुक्रवार मैदानी क्षेत्र नूरपुर,ज्वाली,इन्दौरा,सुलयाली में दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और कई जगहों पर बारिश भी हुई.
बीते देर रात आसमान में आसमानी बिजली गर्जने और बारिश का सिलसिला शुरू हो गया,जो शनिवार को भी जारी है. मौसम विभाग ने एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर प्रदेश के आठ जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है.उन्होंने 3 मार्च तक मौसम ख़राब रहने का अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग ने सात मार्च के बाद भी मौसम बिगड़ने की आशंका जताई है.बारिश और बर्फबारी से यहां एक ओर तापमान में भारी गिरावट आई है,वहीं किसानों के चेहरों में रौनक भी है.किसान विजय डोगरा ने कहा यह बारिश हमारे लिए फायदेमंद है, यह बारिश आम की फसल के लिए भी अच्छी है.
