मंडी/परी शर्मा – चंढीगढ़ नेशनल हाईवे पर उस वक्त अफरा तफरी का माहौल हो गया, जिस वक्त मंडी जिला के 6 मील में अचानक से पहाडी से भारी मात्री पत्थर और मलवा गिरने लगा। मलबे के चपेट में वहां पर कार्य कर रही एलएनटी मशीन आ गई और भारी मलबे के नीचे दब गई। जिसकी वजह से मशीन को खासा नुकसान हुआ है। गनीमत ये रही कि जब ये हादसा हुआ मशीन का आपरेटर उस वक्त मशीन में ही था और कटिंग कर रहा था। उसे कोई चोट नही आई और उसने भाग कर अपनी जान बचाई, अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
बता दे कि पंडोह मंडी रास्ता अब इतना खतरनाक हो चुका है। यहां बिना बारिश के भी पहाड़ से पत्थर गिर रहे है।आज भी इस जगह कोई बारिश नही हुई फिर भी पहाड़ से पत्थर गिरे। चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाइवे आज करीब साढे 4 बजे लैंडस्लाइड के कारण आवाजाही के लिए बंद हो गया है। एक एल एन टी मशीन भी मलवे की चपेट में आई है । ऑपरेटर ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचा ली। बता दे की नेशनल हाइवे पर 6 मील के पास फोरलेन का निर्माण कार्य चला हुआ है।जिस के चलते एल एन टी मशीन द्वारा रोड़ कटिंग का कार्य किया जा रहा था।एकाएक पहाड़ से भारी मात्रा में पत्थर व मलवा आ गया । यातायात दोनो तरफ से आवाजाही के लिए बंद हो गया है। रास्ता खोलने का कार्य कंपनी द्वारा शुरू कर दिया गया है। फिलहाल चंढीगढ -मनाली नेशनल हाईवे दोनों तरफ से यातायात के लिए बंद है, और दोनों ओर से वाहनों की लम्बी लम्बी कतारे है।
हादसे में कोई जानी नुकसान नही , रोड को बहाल करने का कार्य जारी
एएसपी मंडी आशीष शर्मा ने बताया कि हादसे में कोई जानी नुकसान नही हुआ, रोड को बहाल करने का कार्य जारी है, कोशिश की जा रही है कि आज रात आठ बजे तक रोड को ट्रेफिक के लिए बहाल किया जाएं।
