मंडी/परी शर्मा – मंडी जिला के सुन्दरनगर में नाबालिगा के साथ दुष्कर्म और उसके बाद नाबालिगा का वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। हालांकि मामले में पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सुंदरनगर के अंतर्गत एक नाबालिगा की माता की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज किया गया है। सुंदरनगर में आईपीसी की धारा 376, 354 (ए) 34 और पोक्सो एक्ट की धारा 8 में प्राथमिकी दर्ज कर आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बता दे कि 3 सितंबर को शिकायतकर्ता की देवरानी ने उसे बताया कि उसकी बेटी का वीडियो वायरल हो रहा है। इस पर शिकायतकर्ता ने अपनी बेटी को पूछा तो उसने कहा कि उपमंडल सुंदरनगर के बायला क्षेत्र के युवक द्वारा उसे प्यार के जाल में फंसाकर दुष्कर्म किया गया है। नाबालिग के अनुसार युवक द्वारा उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया गया है। इसके उपरांत कुछ दिनों बाद आरोपी का एक अन्य दोस्त भी पीड़िता को उसके साथ शारिरिक संबंध बनाने के लिए तंग करने लग गया। इसके साथ आरोपी के दोस्त द्वारा उसे उसका निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देने लग गया। इस पर नाबालिका की माता ने पुलिस थाना सुंदरनगर में एफआईआर दर्ज करवा दिया । वही मामले को लेकर पुलिस थाना सुंदरनगर में आईपीसी की धारा 376, 354 (ए), 34 और पोक्सो एक्ट की धारा 8 में प्राथमिकी दर्ज कर आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस थाना सुंदरनगर के तहत एक नाबालिका के साथ आरोपी द्वारा प्यार का झांसा देकर दुष्कर्म करने और पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने पर एफआईआर दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
