संजु चौधरी, शिमला: शिमला स्थित कृषि उपज विपणन समिति (APMC) के किसान भवन को भूस्खलन की वजह डें खतरा पैदा हो गया हैं। बुधवार सुबह पौने 11 बजे भवन के पीछे भारी लैंडस्लाइड हुआ। इससे बिल्डिंग के चार-पांच कमरों को नुकसान हुआ है और कमरे के भीतर तक पत्थर पहुंच गए। लैंडस्लाइड के बाद चार मंजिला भवन को भी खतरा पैदा हो गया हैं। गनीमत यह रही कि यह लैंडस्लाइड दिन के समय हुआ।
रात में किसान भवन में पुलिस जवान ठहराए गए थे जो सेब सीजन के लिए शिमला के अलग-अलग क्षेत्रों में ट्रैफिक रेगुलेट करने को तैनात किए गए हैं। भूस्खलन की वजह से यहां दो गाड़ियों को भी क्षति पहुंची हैं। अब किसान भवन को खाली करवा दिया गया हैं। यहां पर फिर से लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ हैं।
बता दें कि APMC ने शिमला के ढली में किसानों की सुविधा के लिए किसान भवन बना रखा हैं। सेब सीजन के दौरान अमूमन इसमें पुलिस जवानों को ठहराया जाता हैं।
