मंडी : धर्मवीर – प्रर्यटन नगरी मनाली इन दिनों पर्यटकों से गुलजार हुआ करती थी, लेकिन बीती 9 जुलाई को भारी बारिश के कारण आए महाजलप्रयल ने पर्यटन नगरी मनाली की तस्वीर बदल कर रख दी है। इस महाजलप्रलय के कारण हिमाचल में टूरिस्ट न पहुंचने से जहां अब मंडी से लेकर मनाली तक के होटल कारोबारियों को नुक्सान झेलना पड रहा है, वहीं कुल्लू मनाली चलने वाली निजी बसों के ओपरेटरों के लिए भी मंदी का दौर शुरू हो गया है।
निजी बस ऑपरेटर घाटे पर बसे चलाने को मजबूर
बता दें कि हिमाचल में बारी बारिश के चलते आई आपदा से कीरतपुर-मनाली फोरलेन, चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे सहित सैंकड़ों सड़के जगह जगह से प्रभावित हुई है। जिसका सीधा असर अब होटल व्यावसायियों व बस ओपरेटरो पर पड़ रहा है। निजी बस ओपरेटरों की कभी फुल होकर कुल्लू -मनाली जाने वाली बसों में आज इक्का दूक्का सवारियां ही सफर कर रही है। इस त्रासदी के बाद इन बसों में 60 से 70 प्रतिशत सवारियों कम हो गई है। मंडी से प्राइवेट ऑपरेटरों की 120 के करीब बसे है जो मंडी से कुल्लू रूट चलती है, लेकिन इन दिनों 30 से 40 बसे ही इस रूट पर जा रही है। ऑपरेटरों को कहना है कि इन बसों को भी सवारियां नहीं मिल रही है। जिस कारण उन्हें यह बसे भी घाटे पर चलानी पड रही है। इनका कहना है कि जहां पहले रोजाना प्रत्येेक बस का 4 हजार का काउंटर होता था, आज वही 1 हजार रह गया है। जिससे उनके डीजल के भी पैसे पुरे नहीं हो रहे है।
डीजल के दाम कम कर राहत दे सरकार
वहीं प्राइवेटर बस ऑपरेटरों को कहना है कि चंडीगढ नेशनल हाइवे पर 6 मील के पास रोजाना लगने वाले जाम से भी उन्हें दो चार होना पड़ रहा है जिस कारण भी उनकी बसों में सवारियां सफर नहीं कर रही है। वहीं कुछ निजी बस आपरेटरों ने डीजल के दाम बढ़ाने पर भी सरकार से नाराजगी जताई है। इनका कहना है एक ओर बारिश के चलते कई सड़के बंद पड़ी है, जिस कारण इनकी बसे न चलने से इन्हें नुक्सान उठाना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश सरकार से डीजल के दाम बढ़ाकर इन्हें एक और झटका दे दिया है। इन निजी बस ओपरेटरों से प्रदेश सरकार से डीजल के दाम कम करने की भी मांग उठाई है।
