राहुल चावला, धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन दिनों से हुई मूसलाधार बारिश के कारण अब तक जिला कांगड़ा में 75 करोड़ का नुकसान हो चुका हैं। बिजली विभाग, जल शक्ति विभाग व लोक निर्माण विभाग सहित अन्य कई विभागों को भी इस बरसात के कारण नुकसान उठाना पड़ा हैं। इस बरसात की पहली बारिश में प्रदेश भर में भारी नुकसान हुआ हैं जिसमें कई सड़क मार्गों को क्षति पहुंची हैं, कई मार्ग अवरूद्ध हुए हैं। वहीं एचआरटीसी मंडल धर्मशाला के भी कई रूट बारिश की वजह से प्रभावित हुए हैं।
डीएम पंकज चड्ढा ने बताया की धर्मशाला मंडल के तहत 125 रूट प्रभावित हुए हैं ओर 68 के करीब एचआरटीसी बसें रास्तों में फंसी रही। इसके साथ ही सभी आरएम को निर्देश दिए गए हैं की वह सभी चालकों, परिचालकों से संपर्क करे ओर उनको निर्देश दे की अगर कहीं सड़क मार्ग अवरूद्ध होता है तो ऐसी स्थिति में चालक परिचालक यह सुनिश्चित करें की वाहन को किसी सुरक्षित जगह पर खड़ा कर दें और स्वयं भी सुरक्षित रहे। किसी भी स्थिति में वाहन को पानी में चलाने का प्रयास ना करें।
उन्होंने कहा कि यात्रियों ओर किसी भी व्यक्ति के दबाव में आकर चालक वाहन चलाने का जोखिम ना लें। वाहन को ऐसे स्थान पर ले जाएं जहां जान व माल को क्षति न पहुंचे। यह संदेश सभी चालकों व परिचालकों ओर यात्रियों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए एचआरटीसी विभाग की ओर से जारी किए गए हैं। चालकों को ऐसे स्थानों से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं जहां पहाड़ों से पत्थर गिरने की संभावना हो, साथ ही खराब मौसम में गाड़ी को सावधानी से चलाने के निर्देश भी उन्हें दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि सभी बस चालकों को यह भी निर्देश जारी कर दिए गए है कि बरसात का मौसम होने के कारण सड़कों पर धुंध भी होती है ऐसी स्थिति में बस चालक बस की रफ्तार को कम रखे ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को घटित होने से रोका जा सके।
