सिरमौर: हिमाचल में मानसून ने फिर से जोर पकड़ लिया है। शिमला सहित राज्य के अधिकांश स्थानों में गुरुवार को दिन भर बारिश का दौर चला। सिरमौर के नाहन में पनैर गांव में गुरुवार को दो बहनों और एक महिला पर आसमानी बिजली गिर गई जिससे वह घायल हो गई। तीनों घायलों को ददाहू अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
बहनों की पहचान संगीता (16 साल) और निशा कुमारी (20 साल) और 48 साल की महिला कमला के रूप में हुई है। बता दें कि पिछले 12 घंटे में सिरमौर के पच्छाद में 27.1 और सोलन में 23.3 बारिश हुई है।
