कुल्लू: कुल्लू के आनी में लागातार बादल फटने से भारी तबाही मची है। बता दें कि आनी में पुराने बस स्टेंड में ताश के पत्तों की तरह 10 दुकानें ढह गई। जिसके चलते एक मकान भी मलबे की चपेट में आ गया।

जानकारी के मुताबिक हादसे के समय मकान के अंदर सो रही महिला और बच्ची इसकी चपेट में आ गई जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों को बारिश से भारी नुकसान हुआ है। मलबे की चपेट में पांच गाड़ियां और बाइक भी दब गई।
