एकता
करसोग: हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों में लगातार बारिश के चलते सतलुज नदी में कभी भी पानी छोड़ा जा सकता है। जिसके चलते मंडी के करसोग के लोगों को प्रशासन ने सतलुज न जाने की चेतावनी जारी की है।
लगातार बारिश के कारण सतलुज नदी में गाद की मात्रा बढ़ गई है। ऐसे में सतलुज पर बना नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन कभी भी बंद हो सकता है। इसको देखते हुए पावर स्टेशन से अतिरिक्त पानी को कभी भी छोड़ा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक पर्यटकों को भी नदी के नजदीक न जाने के लिए कहा गया है।
