अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु के महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट में शामिल हमीरपुर के जसकोट में बनने वाले हेलीपोर्ट के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया हैं। जल्द ही इसकी डीपीआर तैयार कर इसका टेंडर संबंधित कंपनी को अवार्ड किया जाएगा। इसकी औपचारिकताएं पूरी करने का काम अंतिम चरण में चल रहा हैं।
उपायुक्त हमीरपुर हेमराज बैरवा ने बताया कि हेलीकाप्टर सेवाएं देने वाली पवन हंस कंपनी के विशेषज्ञों की टीम भी जल्द साइट का दौरा करके यहां तैयार होने वाली सुविधाओं को अंतिम रूप देगी। हमीरपुर जिला में पहली बार किसी हेलीपोर्ट का निर्माण होने जा रहा हैं। हमीरपुर के लोगों को अब हवाई टैक्सी के जरिए प्रदेश के अन्य जिलों और प्रदेश से बाहर आने जाने की हवाई सेवा मिल पाएगी।
बता दें कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हेलीपोर्ट की सुविधा शुरू करना प्रदेश सरकार के प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल हैं। अब तक लोगों को या तो कुल्लू शिमला या फिर धर्मशाला हवाई मार्ग से ही यात्रा करनी पड़ती हैं। हेलीपोर्ट सुविधा शुरू होने से कनेक्टिविटी भी और ज्यादा बेहतर हो पाएगी।
उपायुक्त ने बताया कि जल्द ही पवन हंस कंपनी की टीम साइट का दौरा करेगी। औपचारिकताएं पूरी करने का काम अंतिम चरण में है और जल्द ही इसकी डीपीआर तैयार कर इसका टेंडर संबंधित कंपनी को अवार्ड कर काम शुरू किया जाएगा। हेलीकॉप्टर निर्माण मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में खासतौर पर शामिल हैं।
