संजु चौधरी, शिमला(TSN): पंजाब के पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत बादल की गिर+फ्तारी को लेकर पंजाब पुलिस और विजिलेंस टीम लगातार जगह जगह छापेमारी कर रही हैं। इसी कड़ी में पंजाब पुलिस और विजिलेंस टीम ने हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दस्तक दी हैं। बताया जा रहा है गुरुवार देर रात्रि शिमला के खलीनी स्थित जनझिडी इलाके में एक निजी मकान में पंजाब पुलिस और विजिलेंस टीम की पहुंची थी।
बताया जा रहा है कि जिस घर में पंजाब पुलिस और विजिलेंस टीम ने दस्तक दी थी वह मनप्रीत बादल के दोस्त का हैं। सूचना है कि इसके बाद खलीनी के साथ चायल और शिमला के फागू में भी मनप्रीत सिंह की तलाश की गई हैं।
बता दें प्लाट घोटाले मामले में विजिलेंस की ओर से नामजद किए गए पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल की तलाश की जा रही हैं। इसी कड़ी में विजिलेंस ने शिमला में भी दबिश दी हैं।
