By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: आजाद प्रत्याशी महेश्वर सिंह को हाईकमान का बुलावा, जानिए शिमला बुलाने की खास वजह
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > आजाद प्रत्याशी महेश्वर सिंह को हाईकमान का बुलावा, जानिए शिमला बुलाने की खास वजह
electionhimachalpolitical

आजाद प्रत्याशी महेश्वर सिंह को हाईकमान का बुलावा, जानिए शिमला बुलाने की खास वजह

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/10/27 at 3:06 PM
Share

कुल्लू (मनमिंदर): हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी से नाराज चल रहे नेताओं को मनाने के लिए भाजपा ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में आजाद प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भर चुके भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश्वर सिंह को अब भाजपा हाईकमान ने शिमला बुलाया है। वह हेलीकॉप्टर के माध्यम से शिमला के लिए रवाना हो गए। वही, महेश्वर सिंह ने भी इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें शिमला में हाईकमान ने बैठक के लिए बुलाया है और केंद्रीय स्तर के नेताओं के साथ उनकी बैठक होगी। इस बैठक में वह अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों के बारे में चर्चा करेंगे और उनकी मांगों को भी प्रमुखता से रखा जाएगा।

ऐसे में भाजपा हाईकमान की ओर से उन्हें आश्वासन मिलता है। उसके बाद ही आगामी रणनीति तय की जाएगी। ऐसे में कुल्लू में विद्रोह के स्वर को शांत करने में भाजपा संगठन जुट गया है। लेकिन अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि इस विद्रोह को भाजपा हाईकमान कितना शांत कर पाता है। क्योंकि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे राम सिंह भी आजाद प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरने के बाद गांव चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। वही शिमला रवाना होने से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश्वर सिंह ने हाथी थान में अपने कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की। तो वही कार्यकर्ताओं ने भी बैठक में साफ किया कि उन्हें को हर हाल में चुनाव लड़ना होगा वरना यह कार्यकर्ताओं का अपमान होगा।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि महेश्वर सिंह लंबे समय से भाजपा संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं और कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में भी गांव गांव तक भाजपा सरकार की नीतियों को पहुंचाने में उनका अहम योगदान रहा है। एन वक्त पर जिस तरह से भाजपा हाईकमान ने टिकट काटा है। उससे  भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी रोष भी है और अब चुनावों के दौरान कार्यकर्ताओं का मनोबल भी टूट गया है। वही बैठक के बाद ही हो पाएगा कि महेश्वर सिंह आजाद प्रत्याशी के तौर पर विधानसभा का चुनाव लड़ते हैं या  फिर वह अपना नामांकन पत्र वापस लेते हैं। वही भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश्वर सिंह ने कहा कि शिमला में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय संगठन के नेता मंगल पांडे सहित उनकी एक बैठक रखी गई है। बैठक होने के बाद ही अब आगामी स्थिति साफ हो पाएगी। उन्होंने साफ किया कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं को देखते ही अगला निर्णय लिया जाएगा।

TAGGED: high command, independent candidate, Maheshwar Singh
admin October 27, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चुनावों में बीजेपी को जनता देगी मुंहतोड़ जवाब: बावा हरदीप सिंह
Next Article हमीरपुर में कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेंद्र वर्मा का प्रचार अभियान तेज, Video में देखें क्या बोले
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

फायर सीजन अलर्ट: हमीरपुर में ठीकरी पहरे और फायर वाचर तैनात होंगे

Ago

एडीसी ने किया नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण, संचालकों को दिए निर्देश

Ago

पृथ्वी दिवस पर हिमाचल में इको डोगरा बटालियन का व्यापक हरित अभियान

Ago

नारी चिंतपूर्णी में बगलामुखी प्रकटोत्सव की तैयारियां पूरी, भव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?