सोलन/योगेश शर्मा – सोलन के फॉरेस्ट रोड़ पर दो कारों की आमने सामने टक्कर हो गई। कार में स्कूल के विद्यार्थी सवार थे। जिसमें से एक छात्रा और चालक को हल्की चोटें आई है। बताया जा रहा है कि फारेस्ट रोड़ से सोलन की ओर आती कार बेहद रफ्तार में थी जो सामने खड़ी कार से अचानक जा टकराई। चालक विद्यार्थियों को स्कूल छोड़ने जा रहा था। लेकिन वह अचानक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और जिस कारण यह घटना घट गई। अगर यह सामने खड़ी गाड़ी से न टकराती तो यह कार खाई में गिर सकती थी और यह एक बडी घटना भी हो सकती थी। लेकिन सुखद बात यह रही कि कार टक्कर होने के बाद सड़क पर ही रुक गई। इस घटना होने के बाद सड़क तंग होने के कारण काफी लंबा जाम लग गया।
स्थानीय व्यक्ति चरणजीत ने बताया कि जब वह दूकान पर थे ,उनके सामने ही यह घटना घटी। एक कार बेहद तेज़ रफ्तार में थी। जिसमें स्कूली बच्चे और चालक सवार था वह सड़क पर खड़ी अन्य गाडी से टकरा गई। जब इस बारे में चालक से पूछा तो उसने बताया कि कार की अचानक ब्रेक फेल हो गयी थी। जिसकी वजह से वह कार पर नियंत्रण नहीं रख पाया और सामने खड़ी गाडी से जा टकराया। उन्होंने बताया कि इस घटना में चालक और स्कूली छात्रा को भी हल्की चोट आई है। लेकिन घटना होने के बाद चालक विद्यार्थियों को लेकर कहीं चला गया है। जिसकी वजह से सड़क पर जाम की स्थिति बनी हुई है।
