सोलन/योगेश शर्मा -hनापतोल विभाग सोलन ने शहर की अग्रवाल धर्मशाला में व्यापार मंडल के व्यापारियों के लिए दो दिवसीय कैंप लगाया गया । जिसमें व्यापारियों ने अपनी दुकानों के कंडो और बट्टो में स्टैंप लगाई गई। नापतोल विभाग की ओर से आए अधिकारी रेखा चौहान ने बताया कि आज से दो दिवसीय शिविर शहर के व्यापारियों के लिए नापतोल विभाग द्वारा लगाया गया है। जिसमें एनुअल वेरिफिकेशन की जा रही है।उन्होंने कहा कि इस कैंप में व्यापार मंडल के व्यापारियों द्वारा अपनी दुकानों से लाए गए कंडो और बट्टो में स्टैंप लगा रहे हैं। बता दें कि हर साल विभाग द्वारा कंडे व बटों की जांच की जाती है , ताकि दुकानदार माप तोल में किसी प्रकार की गड़बड़ी न कर सकें। जिन कंडों में गड़बड़ी होती है उन्हें दुरुस्त किया जाता है। जिन बटों का वजन कम होता है उनका वजन पूरा करके मोहर लगाकर दुरूस्त किया जाता है।
व्यापारियों ने कैम्प में अपनी दुकानों के कंडो और बट्टो में लगवाई स्टैंप
Leave a comment
Leave a comment
